पंजाब में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर, अमरिंदर सिंह के बंगले के बाहर सुरक्षा कड़ी
Sanjay Srivastava 11 March 2017 1:12 PM GMT

चंडीगढ़ (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान पर है। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में से सभी सीटों के रूझान आ गए हैं, जिनमें से कांग्रेस नौ सीटें जीतकर 66 पर आगे है, जबकि सत्तारूढ़ अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन 17 सीटों पर आगे है। वहीं, आप तीन सीटों पर जीत के साथ 23 पर आगे है।
राज्य में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के लिए मिली बढ़त के मद्देनजर चंडीगढ़ में अमरिंदर सिंह के निजी बंगले के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अमरिंदर के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने लगे हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और साथ ही मेटल डिटेक्टर भी लगा दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) अपने प्रतिद्वंद्वियों अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) और जरनैल सिंह (आप) को पीछे छोड़कर लांबी सीट से आगे चल रहे हैं।
चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
सुखबीर सिंह बादल शुरुआती रूझानों में जलालाबाद सीट से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बढ़त बना ली है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक पटियाला शहरी सीट से हालांकि आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अकाली दल के जे.जे.सिंह पीछे हैं, जो सेना के पूर्व प्रमुख और गोवा के पूर्व राज्यपाल हैं।
अमृतसर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस आगे चल रही है, जो अमरिंदर सिंह द्वारा नवंबर 2016 में रिक्त की गई थी। इसके लिए उपचुनाव विधानसभा चुनावों के साथ हुए।
More Stories