राज्यों में बाढ़ से 5.48 लाख से अधिक लोग प्रभावित: सरकार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राज्यों में बाढ़ से 5.48 लाख से अधिक लोग प्रभावित: सरकारgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। देश के विभिन्न राज्यों में इस वर्ष अभी तक की बाढ़ से 5.48 लाख से अधिक लोग और 14361.71 हेक्टेयर फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने एक लिखित उत्तर में आज लोकसभा को बताया, ‘‘राज्यों से मिली जानकारी के आधार पर गृह मंत्रालय या केंद्रीय जल आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष बाढ़ प्रबंधन डेटा संकलित किया जाता है।

गृह मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार 2016 की बाढ़ से अभी तक 548067 लोग और 14361.71 हेक्टेयर फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है।'' उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार उन राज्यों में अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीमें भेजती है जहां बाढ़ से भारी नुकसान होता है। ऐसे ही एक आकलन के लिए नीति आयोग के एक दल ने मध्य प्रदेश का दौरा किया है।

उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के विदिशा और होशंगाबाद जिलों में बाढ़ के कारणों का आकलन करने और सुधारात्मक उपाय सुझाने के लिए एक तकनीकी टीम भी लगायी है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.