चुनाव नहीं लड़ेंगी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के बाद महाजन भाजपा की चौथी ऐसी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगी।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चुनाव नहीं लड़ेंगी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लोकसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी। आठ बार की लोकसभा सांसद ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शायद संकोच की वजह से पार्टी ने इंदौर से अब तक अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मैं इस बार का चुनाव नहीं लड़ेंगी।

प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने सवाल पूछा, "अब तक अर्निणय की स्थिति क्यों है? मैंने स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मैं इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठों से पहले ही चर्चा कर चुकी हूं। मैंने निर्णय उनके ऊपर ही छोड़ा था। संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा था। इसलिए मुझे खुद आना पड़ा।" महाजन ने भाजपा से नि:संकोच हो कर मुक्त मन से निर्णय करने की अपील की।

सुमित्रा महाजन ने पत्र लिख कर चुनाव न लड़ने की घोषणा की।

महाजन ने कहा, "मैं अपेक्षा करती हूं कि पार्टी उम्मीदवार के नाम पर जल्दी ही फैसला करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा हो। असमंजस की स्थिति जल्द से जल्द समाप्त होनी चाहिए।" उन्होंने इंदौर की जनता से मिले प्रेम और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के बाद महाजन भाजपा की चौथी ऐसी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.