Lok Sabha Elections results 2019: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चला प्रधानमंत्री मोदी का जादू

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Lok Sabha Elections results 2019: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चला प्रधानमंत्री मोदी का जादू

लखनऊ। Lok Sabha Elections 2019 Madhya pradesh Chhatisgarh Result

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Lok Sabha Elections 2019 Madhya pradesh Chhatisgarh Result Live Updates:

मध्यप्रदेश

8.20- राजगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 4,31,019 मतों से हराया। खंडवा लोकसभा सीट से नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस के अरूण यादव पर जीत हासिल की तो वहीं देवास लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया को हराया।

8.00- विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 5,03,084 मतों के अंतर से हराया। धार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने कांग्रेस के दिनेश गिरवाल पर 1,56,029 मतों से जीत हासिल की।

7:00- छिंदवाड़ा सीट से राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने जीत हासिल की। वे 37 हज़ार 537 वोटों से जीते। इंदौर सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने जीत हासिल की और भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीतीं।

5.00- कांग्रेस के दिग्गजों की हार। भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को 3 लाख 50 हजार वोटों से हराया। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया कोे बीजेपी के केपी यादव ने हराया।

1.30- बीजेपी की बढ़त बरकरार। सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अजय सिंह और अशोक सिंह वोटों के गिनती में काफी पिछड़े।

12.30- बीजेपी की बढ़त बरकरार 28 सीटों पर अभी भी आगे। कांग्रेस अभी तक छिंदवाड़ा छोडकर कहीं मुकाबले में नहीं दिख रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पिछली लोकसभा से भी बड़ी हार का संकेत।

11.30- देश भर के सीटों के रूझान आ गए हैं। कुल 542 सीटों में से बीजेपी 291 सीटों पर पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी अभी भी 28 सीटों पर आगे चल रही है। गुना से बीजेपी के केपी यादव 200027 वोटों के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से आगे चल रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा अभी भी अपनी बढ़त दिग्विजय सिंह पर बनाए हुई हैं।

11.00- मध्यप्रदेश में अभी भी बीजेपी 28 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा, जबलपुर से राकेश सिंह, मूरैना से नरेंद्र सिंह तोमर, खंडवा से नंदकुमार चौहान,सीधी से रीति पाठक, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर,टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटिक आगे चल रहे है। छिंदवाड़ा से नकूलनाथ आगे चल रहे हैं। सिंधिया और दिग्विजय सिंह अपने अपने सीटों पर पीछे चल रहे।

10.00- रूझानों के अनुसार मध्यप्रदेश में बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम कमलनाथ के बेटे नकूलनाथ को छोड़कर बाकि कांग्रेस के बाकि सभी दिग्गज पीछे चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह और सिंधिया अभी भी अपने अपने प्रतिद्वदियों से पीछे चल रहे हैं।

9.00- नौ बजे के रूझानों के अनुसार मध्यप्रदेश में बीजेपी 27 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे। भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर बढ़त बना रखी है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकूलनाथ आगे चल रहे हैं तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। जबलपुर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। खंडवा से बीजेपी के नंदकुमार चौहान और मुरैना से नरेंद्र सिह तोमर आगे चल रहे हैं। सीधी से बीजेपी की रीति पाठक आगे चल रही हैं।

8.30- शुरूआती रूझानों के अनुसार बीजेपी 9 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।

छत्तीसगढ़

8.20- बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज ने बीजेपी प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को हराया

8.00- रायपुर से बीजेपी के सुनील सोनी, सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह और रायगढ़ से गोमती साईं ने जीत हासिल की।

1.30- छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस से काफी आगे निकली। कांग्रेस का दो सीटों पर सिमटने के आसार। प्रदेश में बीजेपी 9 सीटों पर आगे।

12.30- छत्तीसगढ़ में पिछली बार बीजेपी ने किया था क्लीन स्वीप। इस बार बीजेपी ने 9 सीटों पर बनाई है बढ़त। दो सीटों पर कांग्रेस आगे।

11.30- छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर रूझान आने के बाद बीजेपी 9 सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए है। राजनांदगांव से बीजेपी के संतोष पांडे और जांजगीर चांपा से गुहाराम अजगले, सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह और रायगढ़ से गोमती साईं आगे चल रही हैं।

11.00- 11 बजे के रूझानों के अनुसार अभी भी बीजेपी 9 सीटों और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। रायपुर से बीजेपी के सुनील सोनी 132055 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज 159966 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल 155877 के साथ आगे चल रही हैं। कांकेर से बीजेपी के मोहन मंडावी और कोरबा से ज्योतिनंद दुबे आगे चल रहे हैं।

10.00- रूझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीजेपी 9 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। बस्तर और महासमुंद के अलावा कांग्रेस सभी सीटों पर पीछे चल रही है। महासमुंद से धनेंद्र साहू और बस्तर से दीपक बैज आगे चल रहे हैं

9.00- शुरूआती रूझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीजेपी 6 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे। सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह और रायगढ़ से गोमती साईं बढ़त बनाए हुए हैं। बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज और कांकेर से बीजेपी के मोहन मंडावी आगे चल रहे हैं। दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल और बिलासपुर से अरूण साव आगे चल रहे है। रायपुर से बीजेपी के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कुल 29 सीटों पर 4 चरणों में मतदान हुआ, पहला चरण- 29 अप्रैल, दूसरा- 6 मई, तीसरा- 12 मई, चौथा- 19 मई को संपन्न हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 3 सीटें मिली थी। मोदी लहर में भी कांग्रेस गुना, छिंदवाड़ा और रतलाम सीट बचाने में कामयाब रही थी। इस बार के एग्जिट पोल्स में भी मध्यप्रदेश से बीजेपी को सभी मीडिया संस्थाएं 26 सीटें देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बीएसपी और जयस जैसी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा दोनों का खेल बिगाड़ सकती हैं। राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है। भोपाल, मुरैना, सीधी, ग्वालियर जबलपुर खंडवा जैसी सीटों पर कड़ी टक्कर है।

मध्यप्रदेश की वीआईपी सीटें

भोपाल- दिग्विजय सिंह- साध्वी प्रज्ञा

छिंदवाड़ा- नकूलनाथ( सीएम कमलनाथ के बेटे)

गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया

खंडवा- नंदकुमार सिंह चौहान- अरूण यादव

मुरैना- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर- अशोक सिंह- विवेक शेजवलकर

जबलपुर- राकेश सिंह- विवेक तंखा

मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते

टीकमगढ़- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटिक

खजुराहो- बीडी शर्मा

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें हैं। पिछली बार छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी ने अपने किसी भी सिटिंग सांसदो को टिकट न देकर सभी सीटों पर नए उम्मीदवार उतारा है। बीजेपी के तरफ से छत्तीसगढ़ से कोई बड़ा चेहरा चुनाव नहीं लड़ा था। सभी मीडिया संस्थान इस बार के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ को 8 से 10 सीटें दे रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में कुल 68 सीटें हासिल की थी और बीजेपी को 15 सीटें मिली था।

छत्तीसगढ़ में बीएसपी भी चुनाव लड़ रही है। मायावती ने वहां काफी रैलियां भी की थी। बीएसपी को जोगी पार्टी की तरफ से भी सपोर्ट मिल रहा है। बसपा बीजेपी और कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है।छत्तीसगढ़ से कोई बड़ा नाम चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन बस्तर और रायपुर सीट का परिणाम महत्वपूर्ण है । बस्तर इसलिए महत्वपूर्ण वहां चुनाव से एक दिन पहले नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। फिर भी लोग बड़ी मात्रा में लोग वोट देने निकले थे। राजधानी होने की वजह से रायपुर भी बड़ी सीट है


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.