लोहिया के नारे तो लगाते हैं पर उनके सिद्धांतों को भूल गए कार्यकर्ता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोहिया के नारे तो लगाते हैं पर उनके सिद्धांतों को भूल गए कार्यकर्तामुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता मेहनत करते हैं, लोहिया के नारे भी लगाते हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों को भूल गए हैं।

मुलायम सिंह यादव बुधवार को प्रख्यात समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी उनके साथ रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहाकि कार्यकर्ता महापुरुषों की किताबें नहीं पढ़ते हैं। टिकट मांगने वालों के लिए अनिवार्य बनाए जाने पर लोगों ने किताबें खरीदनी शुरू तो की, लेकिन उन्हें कोई पढ़ता नहीं है।

लोहिया बहुत बड़े विचारक थे। उनके बताए रास्ते पर मैं आज भी चल रहा हूं। लोहियाजी को आज पूरा देश याद कर रहा है। 23 अगस्त, 1967 को मैं उनसे आखिरी बार मिला था। उसी साल 12 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।
मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी

इस मौके पर लोहिया के 50 भाषणों की सीडी भी कार्यकर्ताओं में बांटी गई। लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के बीच आज फल भी वितरित किए।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.