राहुल के बाद अब प्रियंका भी कूदेंगी प्रचार अभियान में 

Ashish DeepAshish Deep   14 Oct 2016 6:07 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राहुल के बाद अब प्रियंका भी कूदेंगी प्रचार अभियान में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा। (फाइल फोटो)

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले किसान यात्रा निकालकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। इस बीच खबर आ रही है कि कार्यकर्ताओं में और जोश भरने के लिए प्रियंका वाड्रा भी नवंबर के मध्य तक अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह प्रियंका के स्वागत के लिए तैयार हैं। एक पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि राहुल की किसान यात्रा ने 3500 किमी का लंबा सफर तय किया। इससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। वह इस चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जीताने के लिए दम भर रहे हैं। पश्चिम यूपी में एक ऐसी ही यात्रा निकलेगी जिसमें प्रियंका गांधी के आने की संभावना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो प्रियंका का प्रचार में उतरना एकदम पक्की खबर है। हालांकि अभी तारीखें तय नहीं हुई हैं कि कब यात्रा निकलेगी। उम्मीद है कि वह नवंबर मध्य तक प्रचार में साथ देना शुरू करें। जानकारों का मानना है कि पश्चिम यूपी में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से पार्टी को काफी फायदा पहुंचेगा। इससे राहुल ने जो कार्यकर्ताओं में जोश भरा है वह और बढ़ जाएगा।

एक कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका रायबरेली और अमेठी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रचार करेंगी। इसकी योजना तैयार हो चुकी है। दो से तीन हफ्तों में तारीखों पर फैसला हो जाएगा। प्रियंका के 100 से 150 रैलियां और सभाएं करने की संभावना है।

किसान यात्रा के बाद अब राहुल संदेश यात्रा

कांग्रेस किसान यात्रा के बाद राहुल संदेश यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। यह यात्रा देवरिया से दिल्ली के बीच निकलेगी। इसका फोकस किसानों पर रहेगा। 15 अक्तूबर से शुरू होने वाली यह यात्रा यूपी के 25 हजार घरों से होकर गुजरेगी ताकि प्रदेश की राजनीति से बाहर हो चुकी कांग्रेस को दोबारा सत्ता संग्राम में सम्मानित स्थान मिल सके। यह व्यापक जन जागरण अभियान में कांग्रेस किसानों से सीधी पकड़ बनाएगी।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.