नोटबंदी ने देश को परेशानी में डाल दिया : अखिलेश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नोटबंदी ने देश को परेशानी में डाल दिया : अखिलेशअखिलेश यादव, सीएम

लखनऊ/रामपुर| मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से देश काफी पीछे चला जाएगा। नोटबंदी ने पूरे देश को परेशानी में डाल दिया है। मुरादाबाद से रामपुर तक समाजवादी विकास रथ यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने यह बात कही।

रथयात्रा के दूसरे चरण में 26 किमी चले सीएम

प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए जनता से समर्थन मांगने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को मुरादाबाद से रामपुर तक रथयात्रा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कामों को लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री लखनऊ से दिन में 11.30 बजे मुरादाबाद की मूढ़ापांडेय हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद समाजवादी विकास रथ पर सवार होकर जनता के बीच से होते हुए रामपुर निकले।

26 किलोमीटर की इस रथयात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह का स्वागत हुआ। रापमपुर पहुंचकर पुलिस लाइन के पास बनी झील और फ्लाइओवर का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इसके बाद महात्मा गांधी मैदान में जनता को संबोधित किया। साथ ही यहां पर मुख्यमंत्री को श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को साइकिल वितरण किया। यहां से मुख्यमंत्री मोहम्मद अली जौहर विशविद्यालय पहंचकर सभागार का शुभारंभ किया।

3 नवंबर को मुख्यमंत्री ने रथयात्रा की शुरुआत की थी

मुख्यमंत्री अशिलेश यादव ने 3 नवंबर, गुरुवार को विकास से विजय की ओर रथयात्रा का आगाज किया था। सुबह 11 बजे ला मार्टिनियर ग्राउंड में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने विकास से विजय की ओर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहले चरण में मुख्यमंत्री लखनऊ से लेकर उन्नाव तक रथयात्रा की थी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.