शाहजहांपुर में सपा और बसपा पर बरसे अमित शाह, कहा- नोटबंदी पर लोगों को बरगला रहे हैं अखिलेश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शाहजहांपुर में सपा और बसपा पर बरसे अमित शाह, कहा- नोटबंदी पर लोगों को बरगला रहे हैं अखिलेशभाजपा अध्यक्ष अमित शाह। 

शाहजहांपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को शाहजहांपुर में रैली में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोटबंदी पर लोगों को वरगला रहे हैं।

उन्होंने मोदी मैदान में कहा कि नोटबंदी के कारण सपा और बसपा का डेढ़ दशक से चला आ रहा खेल अब ठप हो गया है। इनके शासन से प्रदेश पिछड़ गया है। ये दोनों नेता इस नोटबंदी से बुरी तरह झल्ला गए हैं। जनता बुआ और चाचा के झगड़े के बीच फंसी हुई है। प्रदेश में अगर ये सभी सियासी दल भाजपा के खिलाफ साथ भी आ जाएं तो भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। अखिलेश को इस चुनाव में अपनी हार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से अखिलेश डर गए हैं।

अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

कालेधन वाले नेता ही नोटबंदी का जाप कर रहे हैं।

15 साल से बसपा और सपा का खेल चल रहा है। जो अब बंद हो जाएगा।

15 साल में बहुत पीछे चला गया है यूपी।

बीजेपी सत्ता में आई तो रोजगार लेकर आएगी।

जनता का अरबों रुपये लूटने वाले परेशान हो रहे हैं।

नोटबंदी से ममता और मायावती का चेहरा सामने आ गया

प्रदेश बुआ और चाचा के बीच फंसा हुआ है

यूपी में अगर सभी दल साथ भी आ जाएंगे तब भी नहीं जीत पाएंगे।

मोदी की लोकप्रियता से अखिलेश डरे अखिलेश को दिख रही है हार

अंतरिक्ष से इसरो तक कांग्रेस का घोटाला छाया

मनमोहन सिंह ने 10 साल कोई आवाज नहीं निकाली, राहुल आलू की फैक्ट्री लगाते हैं।

पाकिस्तान पर बीजेपी ने बड़ा फैसला किया, अब गोली आती है तो यहां से गोला दागा जाता है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.