गाँव-गाँव संदेशवाहक पहुंचा रहे अखिलेश की चिट‍्ठी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गाँव-गाँव संदेशवाहक पहुंचा रहे अखिलेश की चिट‍्ठीप्रगति के दस कदम नामक संदेश के जरिए सीएम अखिलेश यादव का संदेश रोजाना पांच लाख घरों में पहुंचाया जा रहा है।

लखनऊ। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने आगामी चरणों के मतदाताओं को प्रदेश में हुए विकास की जानकारी देने के लिए नई पहल की है। प्रगति के दस कदम नामक संदेश के जरिए सीएम अखिलेश यादव का संदेश रोजाना पांच लाख घरों में पहुंचाया जा रहा है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए हर पार्टियां प्रचार-प्रसार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। हर पार्टी प्रचार के लिए नए-नए तरीके इजाद कर रही हैं। इसके अंतर्गत सपा-कांग्रेस गठबंधन के स्वयंसेवकों द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अखिलेश यादव का सन्देश रोजाना पांच लाख घरों तक पहुंचाया जा रहा है। अखिलेश यादव के सन्देश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान के तहत एक टीम का गठन किया गया है।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अभियान के अंतर्गत ‘प्रगति के दस कदम’ (ए 4 साइज कैलेण्डर और पाकेट कैलेंडर जिसमे समाजवादी–कांग्रेस गठबंधन की दस प्रमुख प्राथमिकताओं को लिखा गया है) के जरिये अखिलेश का सन्देश हर घर तक पहुंचा रहे हैं। करीब 100 स्वयंसेवक प्रत्येक विधानसभा में घर–घर तक जा रहे हैं और लोगों को ये कैलेंडर दे रहे हैं। कैंलेंडर में एक बार और सरकार बनने पर प्रदेश की जनता के लिए क्या-क्या काम किए जाएंगे, इस बारे में भी बताया जा रहा है। लोगों से गठबंधन को वोट देकर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की जा रही है। सभी वालेंटियर सफ़ेद रंग की टी शर्ट पहनते हैं जिसके पीछे गठबंधन का नारा ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ लिखा हुआ है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.