मुलायम को मुख्यमंत्री बनाने के लिये लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव: शिवपाल 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुलायम को मुख्यमंत्री बनाने के लिये लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव: शिवपाल शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार से रविवार को बर्खास्त किये गये समाजवादी पार्टी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि उन्हें बर्खास्तगी की चिंता नहीं है और SP के सभी लोग धैर्य से काम करते हुए SP मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिये चुनाव मैदान में जाएंगे।

अपने भतीजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बर्खास्त किये गये शिवपाल ने अपने खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बर्खास्तगी की कोई चिंता नहीं है। अब तो चुनाव सामने है और SP के समर्पित कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश को स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जनता हमारे साथ है। हम फिर से नेताजी (मुलायम) के नेतृत्व में 2017 में सरकार बनाएंगे।'' SP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि SP मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा सोमवार को बुलायी गयी महत्वपूर्ण बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

शिवपाल ने किसी का नाम लिये बगैर आरोप लगाया कि CBI जांच से बचने के लिये बड़े नेता BJP से मिल गये हैं। अखिलेश उनकी चाल नहीं समझ पा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका इशारा SP के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश के हिमायती रामगोपाल यादव की तरफ है। नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह द्वारा करोड़ों रुपये के घोटाला प्रकरण के छींटे रामगोपाल पर भी पड़े थे। फिलहाल CBI इस मामले की जांच कर रही है।

मालूम हो कि समाजवादी परिवार में चाचा-भतीजे के बीच जारी वर्चस्व की लडाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मंत्री शिवपाल सिंह यादव, नारद राय, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्र प्रभार की राज्यमंत्री सैयदा शादाब फातिमा को पद से बर्खास्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने शिवपाल और अपने बीच जारी जंग को नया रुप देते हुए यह कदम ऐसे वक्त उठाया है जब SP मुखिया मुलायम सिंह यादव सोमवार को SP विधायकों, मंत्रियों और विधान परिषद सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.