चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : शिवपाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : शिवपालसमाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव।

लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे सियासी संग्राम के बाद मंगलवार को उप्र के प्रदेश अध्यक्ष और बर्खास्त मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी और परिवार में सब ठीक है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जो भी आदेश होगा, उसे मानेंगे।

शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को दिन में करीब 10.30 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उमड़े हैं।

पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारी में लगी है। पांच नवंबर को पार्टी की स्थापना का रजत जयंती समारोह लखनऊ में मनाया जाएगा। इसके बाद पार्टी के सभी नेता अपने स्तर से पार्टी और सरकार के सभी कार्यो को जनता में पहुंचाने का काम करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी

इसके बाद रथयात्रा के साथ ही साइकिल यात्रा और जनसभाओं का दौर शुरू होगा। इस बार भी समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिलेगी।

मुलायम की तबीयत खराब, शिवपाल, अखिलेश मिलने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तबीयत सोमवार देर शाम खराब हो गई थी। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, "नेताजी को दांतों में तेज दर्द है। डाक्टरों ने जांच के बाद आराम की सलाह दी है।" मुलायम सिंह दांत की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं और कुछ समय पहले उन्होंने दांतों में रूट कनाल करवाई थी। जैसे ही यह खबर पार्टी नेताओं तक पहुंची, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव उनका हाल जानने पहुंचे।

दोनों नेताओं में इन दिनों मतभेद सतह पर आ चुके हैं, फिर भी दोनों एक ही कार में नेताजी से मिलने पहुंचे। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।




   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.