उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा : राजनाथ सिंह
Sanjay Srivastava 19 Feb 2017 10:54 AM GMT

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच लखनऊ से सासंद व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
लखनऊ में मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, "लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बड़ी संख्या में हिस्सा लें।"
उप्र में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। पहले दो चरणों में जिस तरीके से लोगों ने भाजपा का साथ दिया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है।राजनाथ केंद्रीय गृह मंत्री लखनऊ सासंद
राजनाथ से यह पूछे जाने पर 'उप्र के लड़के बनाम बाहरी' का नारा विपक्ष की ओर से दिया जा रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि 11 मार्च को नतीजे आने के बाद सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
राजनाथ से कुछ समय पहले ही उनके बेटे पंकज सिंह ने भी अपनी पत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
More Stories