11 को रैली के लिए लखनऊ से बहराइच जाएंगे मोदी

Rishi MishraRishi Mishra   9 Dec 2016 3:32 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
11 को रैली के लिए लखनऊ से बहराइच जाएंगे मोदीरैली को संबोधित करते नरेंद्र मोदी (साभार गूगल)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बहराइच में 11 दिसम्बर को परिवर्तन रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया 11 दिसम्बर को बहराइच में एक विशाल परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहले पहुंचेंगे। जिसके बाद में वे यहां हेलीकॉप्टर के जरिये बहराइच जाएंगे। पीएम के राजधानी आने को लेकर प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों को शुरू कर दिया गया। इस दौरान बीजेपी के नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट जाने की संभावना जताई जा रही है।

नरेंद्र मोदी की रैली में जमा भीड़ (साभार : गूगल)

जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे तथा रैली में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष माननीय केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद विनय कटियार, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद सावित्री बाई फुले, सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सांसद दद्दन मिश्रा, सांसद कीतिर्वधन सिंह, सांसद अजय मिश्र टेनी तथा सांसद रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, विधायक व प्रदेश तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.