शपथ ग्रहण समारोह: मोदी के साथ 15 राज्यों के मुख्यमंत्री भी बनेंगे गवाह
गाँव कनेक्शन 19 March 2017 11:15 AM GMT

लखनऊ। प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा रविवार को शपथ लेंगे। आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। उनके साथ करीब 15 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है।
यूपी में 40 फीसदी हिंदू वोटों पर कब्जे के लिए भाजपा का ‘योगी’ मंत्र
केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने बताया कि आज दोपहर 2:15 आशियाना स्थित स्मृति उपवन में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।
UPCM : हठयोग से राजयोग का नाम है योगी आदित्यनाथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, महाराष्ट, गुजरात, मणिपुर, सिक्कम, गोवा, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, नागालैंड, असोम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके अलावा लगभग सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी का पूरा पार्लियामेंट्री बोर्ड भी शपथग्रहण समारोह का गवाह बनेगा।
More Stories