प्रियंका वाड्रा होंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक
गाँव कनेक्शन 24 Jan 2017 7:43 PM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनावी नैया पार कराने में प्रियंका वाड्रा की बड़ी भूमिका होगी।
कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में उनको बड़ी जगह दी है। मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2017 में प्रथम चरण के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें 40 प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने दी।
कांग्रेस की सूची में गुलाब नबी आजाद, राजबब्बर, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन दि्वेदी, अहमद पटेल, कमल नाथ, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप माथुर, डा निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, शकील अहमद, आरपीएन सिंह, नसीब सिंह, जुबेर खान, शोभा ओझा, राना गोस्वामी, अविनाश पांडेय, शकील अहमद खान, विजय लक्षमी, नग्मा, बृजलाल खाबरी और रिजवान को जगह मिली है।
More Stories