गृहमंत्री जी, कृपया पंजाब को बचाएं : भाजपा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गृहमंत्री जी, कृपया पंजाब को बचाएं : भाजपाभारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता ने राजनाथ सिंह को पत्र लिखा।

जालंधर (भाषा)। पंजाब में नशे की समस्या पर चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न नेताओं के बयान का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता ने राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर कहा है ‘‘गृहमंत्रीजी, कृपया पंजाब को बचाइए, चाहे सरकार किसी की बने पर पंजाब तो हमारा है।''

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांता चावला ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर कहा है, ‘‘पंजाब में चुनावी रणनीति के तहत विभिन्न दलों के लोगों ने चाहे जो भी बयान दिए हो पर सच्चाई यह है कि राज्य की जवानी पूरी तरह नशे की गिरफ्त में है और इससे प्रदेश को बचाने की आवश्यकता है।''

भाजपा नेत्री ने लिखा है, ‘‘गृहमंत्रीजी, पंजाब को नशे से बचाइए। राज्य में चाहे सरकार जिस किसी भी पार्टी की बने, पर पंजाब तो हमारा है। हम सभी को इस बात को ध्यान में रखना होगा कि प्रदेश को इस गंभीर समस्या से छुटकारा दिलवाना है।''

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी लक्ष्मीकांता ने कहा, ‘‘आप इस बात से अवगत हैं कि राज्य में नशे के कारण कितने जवान मर गए। कितने ही परिवार उजड़ गए। इसकी सही संख्या शायद सरकार भी नहीं बता पाएगी। कितने ही बेकसूर नशे पर नियंत्रण के नाम पर जेलों में है। लड़कियां भी नशे की दलदल में हैं और शराब ने तो पूरे पंजाब को तबाह कर रखा है।''

उन्होंने लिखा है, ‘‘नशे को प्रदेश में नियंत्रित करने के कदम उठाए जायें। आप यह भी सुनिश्चित करें कि नशा बेचने वालों को सरकारी संरक्षण न मिले।''

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.