कांग्रेस का यूपी से खत्म हो जाएगा वजूद: रीता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस का यूपी से खत्म हो जाएगा वजूद: रीताभाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंची रीता जोशी का भव्य स्वागत।

लखनऊ। मेरे लिये 24 साल कांग्रेस में रहने के बाद दूसरी पार्टी की ओर रुख करना बेहद मुश्किल था लेकिन जिस पार्टी का वजूद ही समाप्त हो चुका हो उस कांग्रेस पार्टी में रहने का कोई लाभ नहीं। ये तीखे शब्द कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी ने कहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ कर्मचारी जैसा बर्ताव करने लगी है उस पार्टी में अब कोई भी नेता सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भाजपा के समर्थन में कहा कि देश को गर्व है कि नरेन्द्र मोदी जैसे प्रभावशाली व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री हैं। जब तक कांग्रेस का शासन इस देश में रहा तब तक घोटाले और भ्रष्टाचार देश होते रहे। प्रधानमंत्री ने जब भी बात की है सब की बात की है सब के साथ की बात की है। सर्जिकल स्ट्राईक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खामोशी से उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है वो सराहनीय है। देश को ऐसे ही यशस्वी प्रधानमंत्री की आवश्यकता थी। भ्रष्टाचार मुंह फैलाये खड़ा है और पिछले दस साल से पूरे उत्तर प्रदेश में लूट खसोट हो रही है।

बसपा पर हमला बोलते हुए रीता ने कहा कि पत्थरों की मूर्तियां बनवाने से प्रदेश का विकास नहीं होता अगर विकास करना है तो सकारात्मक रूप से सोचने की जरूरत पर जोर देना होगा। देश की बदहाल कानून व्यवस्था लाने के लिये भाजपा को विधानसभा मे आना ही होगा। प्रधानमंत्री को देश की जनता की जरूरत है और उनका साथ उनको मिल कर रहेगा। वहीं केशव प्रसाद मौर्या ने बसपा पर तीखे वार करते हुये कहा कि बहन जी गरीबों की गरीबी बेचकर अमीर बन गयी हैं। उन्होने दलितों और गरीबों का शोषण किया है। बीजेपी गरीब तबके के हर वर्ग के लिये काम करती है। प्रधानमंत्री की तमाम योजनाओं का लाभ जनता को पूर्ण रूप से मिल रहा है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुये कहा केन्द्र से भेजा हुआ पैसे का चन्द भाग ही जनता के काम आता है बाकि का कहां जाता है ये किसी को पता नहीं। अन्य पार्टियों का तो पता नहीं लेकिन रीता जोशी के भाजपा में आने से कांग्रेस का सुपड़ा साफ होता दिखायी दे रहा है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.