तीसरे चरण का मतदान सपा-भाजपा लीग का फाइनल

Rishi MishraRishi Mishra   17 Feb 2017 6:40 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तीसरे चरण का मतदान सपा-भाजपा लीग का फाइनलतीसरे चरण में टक्कर भाजपा और सपा के बीच।

लखनऊ। सपा और भाजपा के बीच तीसरे राउंड का मतदान एक तरह से 2012 से चल रही चुनावी सीरीज का फाइनल मैच होगा। जिन जिलों में विधानसभा चुनाव होंगे वहां, लोकसभा-2014 में भाजपा ने सबको साफ कर दिया था। केवल मैनपुरी से और मुलायम सिंह यादव कन्नौज से डिंपल यादव जीत सकी थीं। बाकी सभी जगह भाजपा ने बाजी मारी थी। मगर इससे दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। सपा ने तब 55 सीटें जीती थीं। ऐसे में इस चरण में मुकाबला 1-1 से बराबर है। मगर अब 2017 में फाइनल मैच होगा।

तीसरे चरण में फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोट पडेंगे। वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थीं। इसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का नतीजा ठीक उल्टा हुआ। फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले की सभी लोकसभा सीटों पर जीत कमल को मिली थी। अब इन दोनों चुनावों के बाद इस बार फिर से इन सारे जिलों में टक्कर सपा और भाजपा के बीच है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही मान चुके हैं कि पहले दो चरण में उनकी टक्कर बसपा से है। अब नंबर तीसरे राउंड का है। ऐसे में लड़ाई सपा और भाजपा की होगी। इसलिए अखिलेश यादव ने सबसे ज्यादा जनसभाएं अब तक इसी चरण के जिलों में की हैं। चुनाव से डेढ़ दिन पहले तक दोनों दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। अब इस सुपरहिट मुकाबले का परिणाम 19 तारीख को होने वाले मतदान के बाद ईवीएम में कैद होगा।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.