SP रजत जयंती में जुटे जनता परिवार के पुराने दिग्गज 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
SP रजत जयंती में जुटे जनता परिवार के पुराने दिग्गज समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, रालोद प्रमुख अजित सिंह, जदयू नेता शरद यादव, इनेलोद नेता अभय चौटाला और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी शामिल हुए।

लखनऊ (भाषा)। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के बहाने आज जनता परिवार के पुराने दिग्गज नेताओं ने मंच साझा किया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, रालोद प्रमुख अजित सिंह, जदयू नेता शरद यादव, इनेलोद नेता अभय चौटाला और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी शामिल हुए।

SP कार्यकर्ताओं की जोरदार नारेबाजी के बीच सभी नेता एक-एक कर मंच पर पहुंचे। SP मुखिया मुलायम सिंह यादव सबसे अंत में आये। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ मंच पर मौजूद थे। SP के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सबका स्वागत किया। समारोह का आयोजन राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया। समारोह की तैयारियों की कमान स्वयं शिवपाल ने संभाल रखी थी।

शिवपाल ने अपने स्वागत भाषण में देवगौड़ा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देवगौड़ा ने सभी समाजवादियों को जोड़ने का काम किया है। SP के इस ‘मेगा शो' को ‘महागठबंधन' की संभावनाओं से भी जोडकर देखा जा रहा है। देवगौड़ा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल वह यहां SP के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं।

जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। मुलायम सिंह यादव बेहतर बता सकते हैं क्योंकि यहां (उत्तर प्रदेश) सपा बड़ी पार्टी है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.