सपा से बर्खास्त सभी नेताओं की होगी वापसी, मुलायम को माफीनामा सौंपा
गाँव कनेक्शन 19 Nov 2016 2:19 PM GMT

लखनऊ। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को शनिवार को सभी बर्खास्त नेताओं ने माफीनामा सौंप दिया है। उम्मीद है कि सपा प्रमुख थोड़ी देर बाद सभी बर्खास्त नेताओं को माफीनामा सार्टिफिकेट दे सकते हैं।
इससे एमएलसी उदयवीर सिंह को छोड़कर सभी बर्खास्त नेताओं की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। शिवपाल ने जिन नेताओं को बर्खास्त किया था उनमें मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, युवजन सभा के ब्रजेश यादव,यूथ बिग्रेड मो.एबाद की वापसी तय मानी जा रही है। इनके अलावा अखिलेश के पुरजोर समर्थक एमएलसी संजय लाठर, सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया की भी वापसी तय है। अरविंद सिंह के बारे में भी कहा जा रहा है कि उन्हें भी पार्टी में फिर से लिया जाएगा।
Next Story
More Stories