पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति 27 वर्ष पहले के कश्मीर जैसी: योगी आदित्यनाथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति 27 वर्ष पहले के कश्मीर जैसी: योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली (भाषा)। पश्चिमी उत्तरप्रदेश की स्थिति की तुलना 27 वर्ष पहले वाले कश्मीर के हालात से करते हुए BJP के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज एक बार फिर दोहराया कि साम्प्रदायिक हिंसा से संवेदनशील इस क्षेत्र की स्थिति आज वैसी ही है जैसी 1990 में कश्मीर की थी और हिन्दुओं को पलायन करना पड़ा था। उन्होंने जोर दिया कि इसके लिए सत्तारुढ सपा के साथ ही BSP भी जिम्मेदार है।

गोरखपुर से BJP सांसद योगी आदित्यनाथ ने संसद भवन परिसर में दावा किया, ‘‘मैं आज भी पश्चिमी उत्तरप्रदेश की मौजूदा स्थिति की तुलना 1990 के जम्मू कश्मीर के हालात से कर रहा हूं। मैंने छह महीने पहले भी यह बात कही थी। यह हमारे लिये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। कश्मीर में हालात भी वैसे ही थे जैसे आज पश्चिमी उत्तरप्रदेश के है। कश्मीर में भी हिन्दुओं की इसी प्रकार की अनदेखी हुई थी, यहां भी (पश्चिमी उत्तरप्रदेश में) वही स्थिति है।''

उन्होंने कहा कि हम किसी जाति, मत, मजहब की राजनीति नहीं करते हैं लेकिन हमने लोगों से कहा है कि जिन लोगों ने पीडा पहुंचायी है, जिन लोगों के कारण उन्हें अपना घरबार छोड़कर पलायन करना पड़ा, अमूल्य पशुधन का नुकसान हुआ, परेशानी हुई, उन लोगों को वोट नहीं दें। आदित्यनाथ ने कहा कि हम साम्प्रदायिक राजनीति की बात नहीं करते, हमारे घोषणापत्र में यह बात नहीं कही गई है। सत्ता में बैठे लोगों के तहत, उनके प्रश्रय में जिन लोगों ने पीडा दी है, उन्हें सबक सिखाये।

उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा, बसपा आपराधिक तत्वों को प्रश्रय नहीं दे रही है। क्या इस क्षेत्र में लोग अपने घरों को छोडने को मजबूर नहीं हुए? जब सत्ता के तहत लोग परेशान होते हैं, तभी पलायन होता है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.