पूरे प्रदेश में चलेगी भाजपा की ‘सुनामी’: शाह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पूरे प्रदेश में चलेगी भाजपा की ‘सुनामी’: शाहरैली को संबोधित करते अमित शाह।

बलिया (भाषा)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी की ‘सुनामी' पूरे प्रदेश में चलेगी और राज्य का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। शाह ने यहां आयोजित चुनावी रैली में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा और यह सूबा देश का अव्वल राज्य बनेगा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें से एक से उसका बाप परेशान है और दूसरे से उसकी मां। इन दोनों से पूरा उत्तर प्रदेश परेशान है।

शाह ने बसपा मुखिया मायावती पर भी हमला करते हुए कहा कि बसपा नेता कहती हैं कि वह प्रदेश से गुंडाराज खत्म करेंगी लेकिन उनके प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर में माफिया डान मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी की तस्वीरें छपी होती हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस से देश में अपने 60 साल के शासन के दौरान हुए कामकाज का हिसाब भी मांगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि जबसे केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी है, तब से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है और यह इस वक्त अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.