वैष्णोदेवी: चट्टान खिसकने से 4 की मौत, श्राइन बोर्ड ने दिए जांच के आदेश

वैष्णोदेवी: चट्टान खिसकने से 4 की मौत, श्राइन बोर्ड ने दिए जांच के आदेशजम्मू-कश्मीर: वैष्णोदेवी में चट्टान खिसकने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू। जम्मू में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी के पास अर्धकुमारी में चट्टान खिसकने से तीन यात्रियों की मौत के बाद एक और यात्री के मारे जाने की ख़बर है। मारे गए पहले तीन यात्रियों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। इस तरह से मरने वालों की तादात बढ़कर चार हो गई है। जबकि 7 श्रृद्धालु घायल हो गए हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिस जगह पर ये भूस्खलन हुआ है वहां से वैष्णो देवी दरबार कुछ ही किलोमीटर दूर है। जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी के पास अर्धकुमारी में चट्टान खिसक गई जिसकी चपेट में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे यात्री आ गए। जानकारी के मुताबिक पहले मारे गए तीनों तीर्थयात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। ये घटना उस समय घटी जब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गुफा की ओर बढ़ रहे थे।

श्राइन बोर्ड ने दिए जांच के आदेश 

श्राइन बोर्ड के CEO अजीत कुमार साहू ने कहा कि इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। SDM भवन जगदीश सिंह के नेतृत्व में इस घटना के जांच की जाएगी। रास्ते पर बिखरे पत्थरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

India 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.