'शक्तिमान' हार गया ज़िन्दगी की रेस

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शक्तिमान हार गया ज़िन्दगी की रेसgaonconnection, shaktiman

देहरादून। देहरादून में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए घोड़े 'शक्तिमान' की बुद्धवार को मौत हो गई। 14 मार्च को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल देहरादून पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' की टांग टूट गई थी, जिसके बाद शक्तिमान की टांग को काटकर कृत्रिम पैर लगाया गया था।

मसूरी से बीजेपी विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान की टांग तोड़ने का आरोप लगा था। विधायक गणेश जोशी और उनके सहयोगियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

शक्तिमान की मौत पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शक्तिमान की मौत पर कहा कि मैं हैरान हूँ, मैं शब्दों से अपनी भावना को व्यक्त नहीं कर सकता, हम सभी सोच रहे थे की शक्तिमान धीरे-धीरे ठीक हो हो रहा है।

घायल घोड़े शक्तिमान की टूटी टांग को जोड़ने के लिए लाख कोशिशें की गयीं लेकिन उसका पहला ऑपरेशन सफल नहीं हुआ था। कुछ दिन बाद अमेरिका से आए डॉक्टर की सलाह पर शक्तिमान की टांग काटनी पड़ी। इसके बाद अमेरिका से शक्तिमान के लिए कृत्रिम टांग मंगवाई गई। डॉक्टरों ने शक्तिमान को कृत्रिम टांग लगाई, लेकिन टांग लगने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुईं और बुद्धवार को उसकी मौत हो गई।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.