2016-17 में 27 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
2016-17 में 27 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्यgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। लगातार दो साल सूखे के बाद इस साल वर्षा अच्छी रहने की उम्मीद में सरकार ने फसल वर्ष 2016-17 में रिकार्ड 27.01 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।

देश में इससे पहले वर्ष 2013-14 में रिकार्ड 26.50 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था। इसके बाद दस से अधिक राज्यों में सूखा पड़ने की वजह से 2014-15 में 25.20 करोड़ टन और 2015-16 में 25.32 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन रह गया।

मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, केरल में मानसून का आगमन एक सप्ताह देरी से होने का अनुमान है।

कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘फसल वर्ष (जुलाई से जून) 2016-17 के लिये हमने 27.01 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। यह आंकडा पिछले साल के लक्ष्य 26.41 करोड़ टन के मुकाबले काफी अधिक है, यहां तक कि 2013-14 में हासिल किये गये 26.50 करोड़  टन के आंकड़े से भी काफी अधिक है।''

अधिकारी ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाओं का असर दिखने और बेहतर मानसून की संभावनाओं को देखते हुये ऊंचा लक्ष्य तय किया गया है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.