ज्यादा खरीदारी के कारण सरसों और सोयाबीन तेल की कीमतें बढ़ीं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ज्यादा खरीदारी के कारण सरसों और सोयाबीन तेल की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली (भाषा)। बाजार में सीमित आपूर्ति के बीच वनस्पति मिलों की ज्यादा खरीदारी (लिवाली) के कारण मंगलवार को दिल्ली के थोक तेल-तिलहन बाजार में सरसों और सोयाबीन तेल की कीमतों में 50 रुपए प्रति कुंतल तक की तेजी आई। हालांकि उपभोक्ता उद्योगों का उठाव बढ़ने के कारण अरंडी तेल की कीमत में भी तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के मुकाबले फुटकर कारोबारियों की मांग में तेजी आने के बाद वनस्पति मिलों की लिवाली बढ़ने के कारण मुख्यत: सरसों और सोयाबीन तेल की कीमतों में तेजी आई।

ये भी पढ़ें- अगस्त में देश का निर्यात 19.21 और आयात 25.41 फीसदी बढ़ा, खाद्य तेलों की खरीदारी बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी में सरसों एक्सपेलर (दादरी) तेल की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 8,500 रुपए प्रति कुंतल हो गई। सरसों पक्की और कच्ची घानी तेल की कीमतें 10-10 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 1,315-1,360 रुपए और 1,365-1,465 रुपए प्रति टिन पर बंद हुई। सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर) और सोयाबीन देगम (कांडला) तेलों की कीमतें भी 50-50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 7,800 रुपए और 7,400 रुपए प्रति कुंतल पर बंद हुई। अखाद्य तेल में अरंडी तेल की कीमत भी 100 रुपए की तेजी के साथ 7,800-7,900 रुपए प्रति कुंतल पर बंद हुई। मंगलवार के बंद भाव (रुपए- प्रति कुंतल) इस प्रकार रहे।

देश में चाय का उत्पादन 6.7 फीसदी गिरा, निर्यात में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी

तिलहन: सरसों बीज 2,950- 3,050 और मूंगफली दाना 2,150- 2,900, वनस्पति घी (15 लीटर टिन) 1,160-1,360 रुपए। खाद्य तेल: मूंगफली मिल डिलीवरी (गुजरात) 9,100 रुपए, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड (प्रतिटिन:) 1,750 - 1,850 रुपए, सरसों एक्सपेलर (दादरी) 8,500 रुपए, सरसों पक्की घानी (प्रतिटिन) 1,315-1,360 रुपए, सरसों कच्ची घानी (प्रतिटिन) 1,365-1,465 रुपए, तिल मिल डिलीवरी 10,600 रुपए, सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर) 7,800 रुपए, सोयाबीन देगम (कांडला) 7,400 रुप,, कच्चा पाम तेल (एक्स. कांडला) 5,600 रुपए, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) 7,850 रुपए, पामोलीन (आरबीडी) 6,800 रुपए, पामोलीन (कांडला) 6,850 रुपए और नारियल (प्रतिटिन) 3,100 - 3,150 रुपए। अखाद्य तेल: अलसी 9,500 रुपए, अरंडी 7,800-7,900 रुपए, नीम 5,350-5,450 रुपए।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.