अमित शाह की टीम तैयार, जल्द हो सकता है एलान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमित शाह की टीम तैयार, जल्द हो सकता है एलानgaonconnection

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम इसी सप्ताह घोषित हो सकती है। यह तय माना जा रहा है कि एक दो बदलाव के साथ उनकी पुरानी टीम में प्रदेशों से कुछ नए चेहरे जुड़ेंगे। 

हालांकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जरूर बड़ा बदलाव दिख सकता है। इसका एलान 6 मार्च को हो सकता है।19-20 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनकी वह पूरी टीम दिखेगी जो संभवतः अगले लोकसभा चुनाव तक मोर्चा संभालेगी। 

सूत्रों के अनुसार पांच दिन पहले संगठन मंत्रियों की बैठक में शाह ने उनसे कार्यकारिणी सदस्यों के बारे में मशविरा किया और नाम मांगें, जबकि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बाबत प्रधानमंत्री और शीर्ष के एक दो नेताओं के साथ उनकी चर्चा हो चुकी है।

संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ भी वह पिछले ही महीने मिले थे। अगर बदलाव नहीं आया तो टीम की घोषणा रविवार छह मार्च को हो जाएगी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों में बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। लेकिन रिक्त पदों पर भर्ती की जा सकती है। महासचिव के खाते में दो रिक्त पद हैं। संविधान के अनुसार एक महासचिव दलित होना चाहिए जो फिलहाल खाली है। 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.