अमित शाह ने बोला सपा और कांग्रेस पर हमला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमित शाह ने बोला सपा और कांग्रेस पर हमलाgaonconnection

मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना 

मेरठ। मिशन 2017 को सफल बनाने में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मेरठ में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कैराना में पलायन के मुद्दे पर अखिलेश सरकार लॉ एंड ऑर्डर का हवाला दे रही है, लेकिन यूपी का लॉ एंड ऑर्डर ओबामा तो संभाल नहीं रहे हैं, यह राज्य की जिम्मेदारी है। वहां पलायन हुआ है तो इसके जिम्मेदार अखिलेश हैं।"

पश्चिमी क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, 'जब गर्मी आती है राहुल बाबा विदेश चले जाते हैं। देश में थे तो पूछते थे कि बीजेपी ने देश को क्या दिया? बीजेपी ने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है,' कांग्रेस पर जुबानी प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, 'बीजेपी चुनाव, संगठन, आंदोलन, बूथ कार्यकर्ता भी प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी में यह मुमकिन नहीं।'

अमित शाह के भाषण की मुख्य बातें-

  • "बीजेपी बूथ मेंबर्स के भरोसे पर चुनाव जीतती है।"
  • "मैंने भी बूथ अध्यक्ष पद से राजनीतिक सफर शुरू किया था।"
  • "कांग्रेस में अध्यक्ष बनना हो तो गांधी परिवार में जन्म लेना होगा।"
  • "सपा में मुलायम सिंह का पोता ही प्रदेश अध्यक्ष बनेगा और कोई नहीं बन सकता।"
  • मनमोहन सिंह की आवाज सिर्फ राहुल-सोनिया ने सुनी।
  • शाह ने कहा, "सरकार के दो साल पूरा होने पर राहुल बाबा विदेश चले गए।
  • यहां गर्मी है, इसलिए वह विदेश गए हैं।
  • जाते वक्त उन्होंने पूछा था कि बीजेपी ने क्या दिया।
  • मेरा मानना है कि बीजेपी ने सबसे पहले बोलने वाला पीएम दिया।
  • हमने ऐसी सरकार दी है जिस पर दो साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।
  • यूपीए ने हर जगह किया घोटाला'
  • शाह बोले- "यूपीए सरकार ने आकाश, जमीन और पाताल सब जगह घोटाले किए।
  •  यूपीए का मतलब सपा- बसपा और कांग्रेस होता है।
  •  यूपीए सरकार में हर विभाग का अफसर खुद को प्रधानमंत्री समझता था।
  • समाजवादी किसान योजना का कोई लाभ किसानों को नहीं मिला।

 'यूपी में 3.5 सीएम हैं'

  • शाह ने कहा- "यूपी में 3.5 सीएम हैं।"
  • दो चाचा मिलकर एक मुख्यमंत्री होता है, एक मुख्यमंत्री खुद हैं, एक नेताजी हैं और आधे आजम खान हैं।"
  • ये सभी मिलकर यूपी को किस दिशा में ले जा रहे हैं, किसी को नहीं मालूम।
  • कौमी एकता दल के विलय पर अखिलेश नूराकुश्ती कर रहे हैं।
  •  वह 2012, 2014 में भी ऐसा कर चुके हैं।

रिपोर्टर - सुनील तनेजा

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.