असम और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में पूरी मदद करेगा केंद्र: मोदी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
असम और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में पूरी मदद करेगा केंद्र: मोदीgaonconnection

गुवाहटी (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि केंद्र सरकार अपनी ‘पूर्व में काम करो की नीति' के हिस्से के तौर पर असम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों का तेजी से विकास सुनिश्चित करने के लिये सभी तरह की मदद देगी।

असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा, ‘‘समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास में असम केंद्र बिंदु के रुप में उभरेगा। यह क्षेत्र हमारी पूर्व में काम करो नीति के एक हिस्से के तौर पर देश का मजबूत विकसित हिस्सा बनेगा।''    

मोदी ने कहा, ‘‘हमारी देश के सभी हिस्सों में चौतरफा और संतुलित विकास करने के बारे में हमारे पास सोच है। हम शांत होकर चुपचाप नहीं बैठ सकते हैं यदि देश का केवल पश्चिमी हिस्सा प्रगति करता है और पूर्वी हिस्सा पीछे रह जाता है। हम असम, बंगाल, बिहार, ओडिशा और समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास करने को प्रतिबद्ध हैं।''    

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिस्पर्धी और सहयोगात्मक संघवाद में विश्वास करती है। जो राज्य प्रगति करना चाहते हैं उन्हें हम ज्यादा से ज्यादा अधिकार देते हैं जबकि जो राज्य ज्यादा मजबूत नहीं हैं हम उन्हें सहारा देते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं कि उन्हें भी प्रगति और विकास के रास्ते पर लाया जाये।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र को पहले सात बहनें कहा जाता रहा है। लेकिन हमारे लिये ये अष्टलक्ष्मी (सिक्किम सहित) हैं और हम क्षेत्र के चौतरफा संतुलित विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं।''    

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से सभी सरकारों ने देश के लिये कुछ न कुछ बेहतर किया है। हमें भी इस परिपाटी को आगे बढ़ाना है और मौजूदा विसंगतियों को दूर करना है।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.