चीन में बाढ़ के कारण 22 लोगों की मौत, 37 लाख लोग प्रभावित

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चीन में बाढ़ के कारण 22 लोगों की मौत, 37 लाख लोग प्रभावितgaonconnection

बीजिंग (भाषा)। चीन में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 37 लाख लोग प्रभावित हुए है।

चीन पिछले तीन दिन से भारी बारिश से जूझ रहा है जिसके कारण 40 करोड़ डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। असैन्य मामलों के मंत्रालय ने आज बताया कि बाढ और भूस्खलनों के कारण शनिवार से हुबेई और सिचुआन समेत सात प्रांतों के करीब 37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

कम से कम 20 लोगों के लापता होने की सूचना है। मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ के कारण करीब दो अरब 68 करोड़ युआन (40 करोड़ 79 लाख डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ है। 2400 से अधिक मकान नष्ट हो गए हैं और 20,900 हेक्टेयर के क्षेत्र में फसल तबाह हो गई है। चीन में इस साल गर्मियों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 16 जून से 19 जून तक ख़राब मौसम के कारण पश्चिमोत्तर चीन के शिंजियांग उईगुर स्वायत्त क्षेत्र में बाढ़ एवं ओलावृष्टि से दो लोगों की मौत हो गई और 13,000 लोग विस्थापित हुए है। एक व्यक्ति अब भी लापता हैं।

सरकारी संवाद समिति शिनहुआ के अनुसार दक्षिण पश्चिम गुईझोऊ प्रांत में बाढ़ के कारण एक कोयला खदान में आठ लोग फंसे हुए हैं। समिति ने कहा है कि दक्षिण चीन में अगले तीन दिन बारिश जारी रहने की संभावना है। चीन में प्रति वर्ष मौसमी बारिश के कारण भारी बाढ़ आती है जिससे मई के आख़िर से लेकर करीब दो महीने तक देश प्रभावित रहता है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.