डेनमार्क दुनिया का सबसे खुशहाल देश, 118वें पायदान पर भारत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डेनमार्क दुनिया का सबसे खुशहाल देश, 118वें पायदान पर भारतगाँवकनेक्शन

नई दिल्ली स्विट्ज़रलैंड को पछाड़कर डेनमार्क दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम वैश्विक पहल सतत विकास समाधान नेटवर्क की रिपोर्ट 'द वर्ल्ड हैप्पीनैस रिपोर्ट' में यह जानकारी दी गयी है। इस रिपोर्ट में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, जीवन की संभावना, सामाजिक समर्थन और जिंदगी में अपनायी जाने वाली स्वतंत्रता को खुशी के सूचकों के तौर पर शामिल किया गया है।

भारत एक पायदान नीचे फिसला

खुशी के वैश्विक सूचकांक में भारत की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। राष्ट्रों की 156 देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले और एक स्थान और नीचे खिसकर भारत 118वें पायदान पर पहुंच गया है। इस सूची में वो चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे चला गया है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड, तीसरे पर आइसलैंड, चौथे पर नार्वे और पांचवें पर फिनलैंड का स्थान है। भारत वर्ष 2015 में 117वें स्थान पर था और इस साल एक पायदान नीचे सरककर 118वें स्थान पर चला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन दस देशों के समूह में शामिल है जिनमें खुशी के पैमाने पर सबसे अधिक गिरावट आई है। 

भारत के साथ इस सूची में वेनेजुएला, सउदी अरब, मिस्र, यमन और बोत्सवाना शामिल हैं। भारत, सोमालिया (76), चीन (83), पाकिस्तान (92), ईरान (105) , फलस्तीनी क्षेत्र (108) और बांग्लादेश (110) से भी नीचे है। साल 2013 में भारत 111वें स्थान पर था। अमेरिका 13वें , आस्ट्रेलिया 9वें और इस्राइल 11वें स्थान पर है। 20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र विश्व खुशी दिवस है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.