देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ा: केशव प्रसाद मौर्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ा: केशव प्रसाद मौर्यगाँव कनेक्शन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने असम सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व की जीत बताया। उन्होंने कहा ये नतीजे कांग्रेस मुक्त भारत के नारे की ओर दो कदम और बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की आसाम की जीत में प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. महेन्द्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं का भी अभूतपूर्व योग्यदान और गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व की सकारात्मक राजनीति का परिणाम आने लगा आसाम में मिले 49 प्रतिशत वोट है, जो केरल में भाजपा को मिले लगभग 15 प्रतिशत वोट तथा पश्चिम बंगाल में मिल लगभग 12 प्रतिशत वोट से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि अब एकदम साफ है कि 2017 में उ0प्र0 में भी भाजपा 265 के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि आसाम की जीत हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है तमिलनाड्डु हो, या केरल, पुडेच्चेरी हो या बंगाल हर जगह हमारा, यानी बीजेपी को वोट प्रतिशत बढ़ा है। यह बढ़ी कामयाबी है। उप्र उपचुनाव में दोनों सीटों पर भी पार्टी प्रत्याशियों के वोट प्रतिशत में लगभग 4 गुना बढ़ना भी हमारी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि आज देश सबका साथ-साथ विकास में विश्वास व्यक्त कर रहा है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.