विधानसभा चुनाव 2017: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ली राहुल गांधी की चुटकी, कहा- सिर मुंडाते ही ओले पड़ गये

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विधानसभा चुनाव 2017: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ली राहुल गांधी की चुटकी, कहा- सिर मुंडाते ही ओले पड़ गयेराहुल गांधी आैर राजनाथ सिंह। 

गुजरात आैर हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में भाजपा नेताओं के बधायी संदेश भी आ रहे हैं। लेकिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुटकी ली है। उन्होंने कहा चुटकी लेते हुए कहा कि सिर मुंडाते ही ओले पड़ गए।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, इस ऐतिहासिक जीत पर मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें- कोई जीते-कोई हारे, टि्वटर पर चले हंसी के फव्वारे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बीजेपी ने पुन: साबित कर दिश कि देश के आर्थिक सुधार के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी बदलाव वाले कदम सरकार ने उठाए थे। उसका जनता ने समर्थन किया और उसे स्वीकारा है।

वहीं रुझान आने के बाद राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है।

उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, हमें दोनों राज्यों में बहुमत मिलेगा और सरकार बनाएंगे। यह पूछने पर कि क्या परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, हां बिल्कुल। यह सरकार का अनुमोदन है।

ये भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 Result LIVE: गुजरात में भाजप पूर्ण बहुमत की ओर

भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर भी यही विचार रखते हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का कहना है, आज की राजनीति का मंत्र विकास है इसलिए जनता मोदीजी के साथ है।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.