मुंबई: बेस्ट के पहिये थमें, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई: बेस्ट के पहिये थमें, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल परबेस्ट के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

लखनऊ। मुंबई में रविवार रात से बेस्ट के करीब 36 हजार कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से मुंबई वासियों के लिये मुसीबत बन गई है। लोकल ट्रेन के बाद बेस्ट मुंबई वासियों के लिये लाइफ लाइन का काम करती है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परिवहन पर बुरा असर पड़ेगा।

अनुमान के मुताबिक मुंबई में रोजाना करीब 30 लाख यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुचांने का काम करती है बेस्ट। बसों का पहिया थमने की वजह से अब लोगों को ऑटो और टैक्सी का सहारा लेना होगा। बेस्ट यूनियन के अध्यक्ष की मेयर, बीएमसी कमिश्नर और उद्धव ठाकरे के साथ बैठक भी हुई लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही जिसके बाद बेस्ट कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- हरी खाद के इस्तेमाल से अच्छे उत्पादन के साथ आएगी लागत में कमी

क्या है मांग

बेस्ट के कर्मचारियों की मुख्य दो मांगे हैं जिनमें बेस्ट को बीएमसी पूरी तरह से अंडरटेक कर ले और 3 महीने से बकाया सैलरी कर्मचारियों को दी जाए। इसके अलावा यूनियन चाहती है कि प्राइवेट बसों को किराए पर लेने की रोक लगाई जाए। बेस्ट यूनियन का आरोप है कि पिछली मीटिंग में बेस्ट के कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उन्हें सैलरी मिल जायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.