उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ, देखें तस्वीरें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ, देखें तस्वीरेंछठ पूजा। सभी फोटो- विनय गुप्ता

लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन व्रती और श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ शुक्रवार की सुबह विभिन्न नदी घाटों और तालाबों के किनारे पहुंचे। उन्होंने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया।

नहाय-खाय के साथ 24 अक्तूबर से शुरू हुए लोक आस्था के इस पर्व के दूसरे दिन व्रतियों के सूर्यास्त होने पर खरना के तहत रोटी एवं खीर का भोग लगाये जाने के बाद उनके द्वारा रखा गया 36 घंटे का निर्जला उपवास गुरुवार की शाम डूबते हुए सूर्य एवं शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण (भोजन) के साथ संपन्न हो गया।

आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। इसी के साथ व्रती घाट पर ही पूजा के बाद प्रसाद खाकर अपना व्रत खोलते हैं। 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ ये पर्व सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हुआ।

सुबह घुटने तक पानी में खड़े होकर व्रतधारियों ने सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना सहित पूजन सामाग्री औऱ गाय के दूध से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की।

संबंधित खबरें :-

छठ पूजा पर लखनऊ में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें

गाँव की याद और बड़े शहर में छठ की परंपरा जिंदा रखने की जद्दोजहद

महापर्व पर विशेष: ऋग्वेद में भी है छठ की चर्चा

ये हैं वो लोक गीत जिनके बिना है छठ पूजा अधूरी

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.