कपास उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान

Mithilesh DharMithilesh Dhar   12 Dec 2019 11:34 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कपास उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान

फसल सीजन 2019-20 में कपास का उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान है। अपने दूसरे आरंभिक अनुमान में कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि चालू फसल सीजन के पहले दो महीने में निर्यात पिछले साल के बराबर हुआ है जबकि आयात में कमी आ सकती है।

सीएआई ( कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने अपने पहले अनुमान को तो नहीं बदला है लेकिन राज्यों के उत्पादन अनुमान में काफी बदलाव किया है। एसोसिएशन ने अपनी रिपोर्ट में उत्तर भारत में पैदावार 2.50 (एक गांठ 170 किलो) लाख गांठ कम होकर 63 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है। वहीं मध्य प्रदेश में यह उत्पादन 196 लाख गांठ की जगह 195 लाख गांठ तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- MSP से 500-1000 रुपए प्रति कुंतल के नुकसान पर कपास बेच रहे किसान

असमय बारिश और पिंक बॉलबर्म की वजह से गुजरात में कपास किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सीएआई ने अपने अनुमान में बताया है कि गुजरात में कॉटन उत्पादन 4 लाख गांठ कम होकर 96 लाख गांठ ही हो सकता है। इसके अलावा तेलंगाना में 3 लाख और कर्नाटक में 50,000 गांठ बढ़कर उत्पादन क्रमश: 51 और 20.50 लाख गांठ होने का अनुमान है।

दूसरे राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश में 16 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 15 लाख गांठ, तमिलनाडु में 5 लाख गांठ और ओडिशा में 4 लाख गांठ उत्पादन का अनुमान है।

सीएआई ने कास अनुमान है कि आयात में कमी आ सकती है, जबकि सीजन के पहले दो महीने अक्टूबर-नवंबर में कपास का निर्यात 5 लाख गांठ का हुआ जबकि आयात भी इतना ही हुआ। इस सीजन पिछले साल की ही तरह में 42 लाख गांठ कपास के निर्यात का अनुमान है।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.