बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली, अपराधियोंं ने सेना के जवान को मारी गोली

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   11 March 2018 10:43 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली, अपराधियोंं ने सेना के जवान को मारी गोलीसाभार: इंटरनेट।

पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया। शनिवार देर रात चार-पांच अज्ञात अपराधियों ने चिरैयाटांड पुल पर सेना के जवान को गोली मार दी जिससे जवान घायल हो गया। घायल जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सासाराम के रहने वाले सेना के जवान अरूण कुमार मोटर साइकिल से चिरैडाटांड पुल होकर कहीं जा रहे थे। पुल पर चार-पांच अपराधियों ने उन्‍हें रोकका वारदाता को अंजाम दिया। एक प्रत्‍यक्षदर्शी के अनुसार बाइक लूट की कोशिश में यह घटना हुई।

ये भी पढ़ें- बिहार: इस युवक की मुहिम लाई रंग, सरकार ने सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने का लिया फैसला

घायल जवान को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान के गर्दन में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गांधी मैदान थाना पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सड़कों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.