26 जनवरी हिंसा: दीप सिद्धू समेत इन 8 लोगों की सूचना देने पर दिल्ली पुलिस ने इनाम रखा

26 जनवरी को हिंसा मामले में अब तक 44 FIR दर्ज की गई हैं। और 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दीप सिद्धू समेत 8 लोगों पर ईनाम घोषित किया है, 37 किसान नेताओं पर FIR दर्द हैं, जानिए पूरा मामला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
26 जनवरी हिंसा: दीप सिद्धू समेत इन 8 लोगों की सूचना देने पर दिल्ली पुलिस ने इनाम रखा

26 जनवरी को दिल्ली के अंदर हुई ट्रैक्टर परेड में हिंसा और लालकिले पर झंडा फहराने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। दीप सिद्धू के 3 अन्य साथियों की सूचना देने वाले को भी एक-एक लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है। जबकि 4 अन्य लोगों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

26 जनवरी को हुई हिंसा और लालकिले की घटना की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने संयुक्त आयुक्त बीके सिंह और तीन डीसीपी जॉय तुर्की, भीष्म सिंह और मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। इस मामले में अब तक कुल 44 एफ़आईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 14 एफ़आईआर क्राइम ब्रांच (अपराध शाखा) को सौंप दी गई हैं। दिल्ली पुलिस अब तक 122 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस मामले में आरोपी दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की सूचना देने वाले को 1-1 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं बूटा सिंह, जाजबीर सिंह, सुखदेव सिंह और इक़बाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है।


गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन कृषि क़ानूनों के विरोध कर रहे किसान आंदोलनकारियों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच आईटीओ, आउटर रिंग रोड, करनाल बाइपास समेत कई जगहों पर झड़पें हुई थीं। 26 जनवरी को ही आंदोलन में शामिल एक जत्थे ने लालकिले पर एक धार्मिक ध्वज भी फहराया था। पुलिस ने इस मामले में पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू समेत कई लोगों को मुख्य आरोपी माना है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी की हिंसा और लालकिले की घटना के लिए दीप सिद्धू और किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी, पंजाब को जिम्मेदार बताया था। साथ ये भी कहा था कि उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए ये साज़िश की गई है।

पुलिस के मुताबिक हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिस और सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। वहीं एक किसान की आईटीओ पर ट्रैक्टर पलटने से मौत हुई थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, संयुक्त किसान मोर्चा की 7 सदस्यीय टीम के सदस्य और किसान नेता डॉ. दर्शनपाल समेत 9 नेताओं को नोटिस जारी कर किया था। पुलिस ने इस मामले में 37 किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।

टिकरी बॉर्डर पर सड़क खोदकर लगाई गई हैं नुकीली कीलें। फोटो- शिवांगी सक्सेना।

दिल्ली पुलिस इन दिनों टिकरी, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर सड़क खोदकर कीलें और नुकीली सरिया लगाने के मामले में सुर्खियों में है। किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने इसे सिर्फ बैरीकेंडिंग मजबूत करना बताया है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने इस तरह की बैरीकेडिंग करने के सवाल पर कहा कि 26 जनवरी को जिस तरह बैरिकेड्स तोड़े गए, पुलिस वालों पर हमले किए गए तो किसी ने सवाल नहीं किया। हमने सिर्फ बैरीकेडिंग को मजबूत किया है ताकि ये फिर से न टूटे।

संबंधित खबर-

संंबंधित खबरें- सिंघु बॉर्डर से लाल किले तक, तस्वीरों में देखिए क्या-क्या हुआ?

ये भी पढ़ें- 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बारे में दिल्ली पुलिस की FIR में क्या लिखा है?

किसान आंदोलन: इंटरनेट सेवाएं, बिजली-पानी बंद करने के विरोध में 6 फरवरी को किसानों का चक्का जाम, पुलिस ने बॉर्डर छावनी में बदले

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.