उन्नाव में टिड्डियों के हमले की झूठी खबर, अभी यूपी में झांसी से आगे नहीं बढ़ी हैं टिड्डियां

Divendra SinghDivendra Singh   26 May 2020 5:35 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उन्नाव में टिड्डियों के हमले की झूठी खबर, अभी यूपी में झांसी से आगे नहीं बढ़ी हैं टिड्डियां

लखनऊ। कृषि विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डियों का हमला हो सकता है, इस बीच सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर हो रहीं हैं कि उन्नाव जिले में मक्के की फसल को टिड्डों बर्बाद कर दिया है। जबकि अभी तक यूपी के बुंदेलखंड के झांसी जिले तक ही टिड्डियां पहुंची हैं।

उन्नाव जिले के हसनगंज तहसील के महमूदपुर शाह सफी गाँव के किसान छेदा ने करीब डेढ़ बीघा में मक्का की फसल लगाई है। उनकी फसल में कीट लगने से फसल का काफी नुकसान हो गया। लोगों में अफवाह फैल गई टिड्डे ने फसल बर्बाद कर दी। जब कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि टिड्डी नहीं फुदका कीट ने फसल को नुकसान पहुंचाया है।


कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के उप कृषि निदेशक (फसल सुरक्षा) वीके सिंह बताते हैं, "उन्नाव के एक गाँव में मक्का की फसल में टिड्डी लगने की जानकारी मिली, पूरे जिले में अफवाह फैल गई कि टिड्डे ने फसल बर्बाद कर दी है। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो पता चला कि मक्का में फुदका कीट लगा था। वहां पर पहुंचकर किसानों को बचाव की जानकारी दी गई।"

टिड्डियां झुंड में चलती है, जबकि ये हरे रंग का फुदका उतना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है। जबकि टिड्डियों का झुंड कई किमी लंबा तक हो सकता है। जो एक साथ बहुत ज्यादा क्षेत्रफल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के टिड्डियों में पहुंचने के बारे में वो बताते हैं, "कल टिड्डियों का एक दल झांसी तक आया था, जिसने वहां पर लगभग 25 हेक्टेयर कद्दू वर्गीय फसलों में लगभग 30 प्रतिशत नुकसान पहुंचाया था। आज अभी शाम तक मिली जानकारी तक झांसी तक टिड्डियों का दल आया था, जो वापस मध्य प्रदेश वापस चला गया था। अभी मध्य प्रदेश के पन्ना से आगे बढ़ रहा है, जिससे महोबा, बांदा, चित्रकूट को हाई अलर्ट रहने की जरूरत है, साथ ही इनसे लगे हमीरपुर, प्रयागराज और फतेहपुर को भी सर्तक रहने की जरूरत है।"

एक दूसरा टिड्डी दल मध्य प्रदेश के मुरैना के कैलारथ से घाटी गाँव की तरफ गया है। इस टिड्डी दल से ललितपुर और झांसी में सतर्क रहने की जरूरत है। जबकि एक टिड्डी दल राजस्थान के हिंडौन सिटी से पांच किमी दूर मध्य प्रदेश की दिशा में उड़ने की सूचना है। जिसके हिंडौन सिटी के आसपास रुकने या मध्य प्रदेश की तरफ जाने की संभावना है।

टिड्डियों के एक दूसरे छोटे दल के मध्य प्रदेश के विजयपुर (श्योपुर) के सबलगढ़ पहुंचने की सूचना मिली है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.