मध्य प्रदेश की घटना से यूपी के किसानों में आक्रोश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश की घटना से यूपी के किसानों में आक्रोशभाकियू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रोष व्यक्त किया।

लखनऊ। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में पांच किसानों की मौत व सैकड़ों किसानों के घायल होने की घटना पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

भाकियू ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। साथ ही बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाकियू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रोष व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : और उग्र हुआ किसान आंदोलन, पढ़िए पूरा अपडेट

भारतीय किसान यूनियन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा कहा, ‘किसानों से इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। किसी भी आंदोलन में उनकी समस्याओं पर वार्ता होने चाहिए। अंग्रेजी शासन की तरह से दमनकारी नीतियां अपनाकर मध्य प्रदेश सरकार अपने ही किसानों की जान ले रही है। इस तरह का कृत्य लोकतंत्र पर धब्बा है।’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.