घाघरा नदी का नाम होगा सरयू नदी, सिंचाई मंत्री ने भेजा प्रस्ताव

Chandrakant MishraChandrakant Mishra   20 Sep 2017 7:09 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
घाघरा नदी का नाम होगा सरयू नदी, सिंचाई मंत्री ने भेजा प्रस्तावफोटो- गाँव कनेक्शन। 

लखनऊ। अब घाघरा नदी को नए नाम से जाना जाया जाएगा। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है, “घाघरा नदी को अब सरयू नदी के नाम से जाना जाएगा। सरयू नदी का पौराणिक इतिहास रहा है। यह एक पवित्र नदी है, इसी नदी के किनारे अयोध्या जैसे ऐतिहासिक शहर बसे हुए है जो हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक है।” उन्होंने कहा है कि, घाघरा नदी आयोध्या में पहुंच कर सरयू में विलय हो जाती है। घाघरा नदी का नाम सरयू नदी करने का प्रस्ताव शीघ्र ही बनाया जाएगा तथा इसके संबंध उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश सरकार निर्णय लेगी।

नेपाल से निकलकर फैजाबाद में सरयू में मिलती है घाघरा।

ये भी पढ़ें-घाघरा नदी में बोतल फेंक विवादों में घिरी बीजेपी सांसद प्रियंका रावत

घाघरा (गोगरा या करनाली) उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है। यह गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। यह दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों (हिमालय) से निकलती है जहाँ इसका नाम कर्णाली है। इसके बाद यह नेपाल से होकर बहती हुई भारत के उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती है। इसे 'सरयू नदी', सरजू, शारदा आदि के नाम से भी जाना जाता है। यह बहराइच, सीतापुर, गोंडा, फैजाबाद, अयोध्या आदि शहरों के क्षेत्रों से होकर गुजरती है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.