कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहती है सरकार : राजनाथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहती है सरकार : राजनाथकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार लोगों का विश्वास हासिल कर कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहती है। राजनाथ ने कहा कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

राजनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हम कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहते हैं और हम कश्मीर के लोगों का विश्वास हासिल कर इसका समाधान निकालेंगे।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 5 गंभीर रूप से घायल

राजनाथ ने कहा कि कश्मीर की समस्या सन 1947 से है और यह कुछ ही महीनों में हल नहीं हो सकती। राजनाथ ने कहा, "यह समस्या 1947 से ही है। इसे चुटकियों में नहीं सुलझाया जा सकता। इसमें समय लगेगा लेकिन हम इसका स्थाई समाधान निकालेंगे और हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"
राजनाथ ने कहा कि उनकी सरकार बातचीत के जरिए समाधान चाहती है। उन्होंने कहा,"सभी समस्याओं को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। जो भी हमसे बात करना चाहता है, हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.