हिमाचल चुनाव : 338 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाएं

हिमाचल चुनाव : 338 उम्मीदवारों में सिर्फ 19 महिलाएंमुख्य विपक्षी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस, सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे 338 उम्मीदवारों में से सिर्फ 19 महिलाएं हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार 112 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मुख्य विपक्षी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस, सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें- जिन्होंने हिमाचल को लूटा उन्हें विदाई देने का वक्त आ गया है : मोदी

बहुजन समाज पार्टी 42 सीटों पर, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 14 सीटों पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) तीन, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं।कुल 50.2 लाख मतदाताओं में से 25.68 लाख पुरुष और 24.57 लाख महिला मतदाता हैं, जो नौ नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में 7,525 मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- हिमाचल चुनाव : हमीरपुर रहा है भाजपा का ‘अभेद्य किला’

चुनाव आयोग के मुताबिक, क्षेत्र के हिसाब से लाहौल एवं स्पीति सबसे बड़ा और मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है। धर्मशाला में अधिकतम 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि झंडुता में सबसे कम, सिर्फ दो उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.