कमल हासन ने 36 गैर ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति को लेकर की प्रशंसा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कमल हासन ने 36 गैर ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति को लेकर  की प्रशंसा अभिनेता कमल हासन।

तिरुवनंतपुरम (भाषा)। जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के प्रबंधन वाले मंदिरों में 36 गैर ब्राह्मण पुजारी नियुक्त करने के निर्णय के लिए पिनारायी विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार की प्रशंसा की है।

केरल देवस्वोम भर्ती बोर्ड ने हाल में छह दलितों सहित 36 गैर ब्राह्मणों की राज्य के मंदिरों में पुजारी के तौर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की है।

हासन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, वाह त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड....36 गैर ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति के लिए केरल के मुख्यमंत्री श्रीमान पिनरायी विजयन को सलाम। पेरियार का सपना साकार हुआ। यह पहली बार है कि अनुसूचित जाति के छह व्यक्तियों की पुजारी के तौर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

ये भी पढ़ें:कमल हासन के घर में आग लगी, बाल-बाल बचे

ये भी पढ़ें: देश सेवा में मरने के लिए तैयार हूं : कमल हासन

ये भी पढ़ें: बंदूक की गोली से किसी को चुप कर देना बहस का कोई हल नहीं : कमल हासन

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.