केशरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केशरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली केसरीनाथ त्रिपाठी (फ़ोटो साभार -इंटरनेट )

पटना (भाषा)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने आज बिहार के राज्यपाल पद का शपथ ग्रहण किया। गौरतलब है कि राजग की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद राम नाथ कोविंद द्वारा इस्तीफा दिये जाने के कारण राज्यपाल का पद रिक्त हुआ था।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की बैट के हमले में दो भारतीय जवान शहीद, एक घुसपैठिया ढेर

पटना स्थित राजभवन में आज आयोजित एक सादे समारोह के दौरान पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन ने केशरी नाथ त्रिपाठी को बिहार के 37वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इसके पूर्व भी पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल त्रिपाठी बिहार के राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन कर चुके हैं। इनका कार्यकाल 27 नवम्बर 2014 से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2015 तक रहा था। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति हारण रशीद, बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी और बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, बिहार सरकार के कई मंत्रीगण, न्यायाधीशगण, बिहार विधानमंडल के कई सदस्यगण, विभिन्न आयोग, समितियों, बोर्डो, निगमों, प्राधिकारों आदि के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा राज्य सरकार के वरीय प्रशासनिक अधिकारीगण विभिन्न सामाजिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.