लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण रविवार को, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में देशभर के 59 संसदीय सीटों पर चुनाव 19 मई को चुनाव होने हैं। जिनमें से उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की आठ, बंगाल की नौ, झारखंड की 3 सीटों पर भी चुनाव होंगे।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण रविवार को, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में देशभर के 59 संसदीय सीटों पर चुनाव 19 मई को चुनाव होने हैं। जिनमें से उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की आठ, बंगाल की नौ, झारखंड की 3 सीटों पर भी चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव में कई दिग्गजों के सियासी भविष्य पर फैसला हो जाएगा।

कई हाई प्रोफाइल सीटों पर है चुनाव

अंतिम चरण के इस चुनाव में वाराणसी और गोरखपूर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर भी चुनाव होगा। वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरखपुर से चुनाव से चुनाव लड़ रहे रवि किशन के साथ योगी आदित्याथ का सियासी भविष्य भी जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - मोदी नेता नहीं अभिनेता, इनसे अच्छा अमिताभ बच्चन होते प्रधानमंत्री : प्रियंका गांधी

कई दिग्गजों का सियासी भाग्य होगा तय

इस चरण में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आर.पी.एन. सिंह जैसी बड़ी सियासी हस्तियों की भाग्य का भी फैसला होगा।उत्तर प्रदेश से कुल 167 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी से 67 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।

बिहार में चार केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

बिहार की 8 सीटों पर कुल 157 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। यहां पर चार केंद्रीय मंत्रियों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा ताल ठोंक रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के सामने मीसा भारती चुनौती बनकर खड़ी हैं। बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का सीधा मुकाबला प्रत्याशी जगदानंद सिंह से है तो रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के सामने जदयू के महाबली सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब से 278 उम्मीदवार तो बंगाल से 111 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

पंजाब के 13 लोकसभा सीटों पर कुल 278 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। जिनमें शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उम्मीदवार के तौर शामिल हैं। इसके अलावा बंगाल की नौ सीटों पर 111 उम्मीदवारों ताल ठोंक रहे हैं। जिसमे जादवपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीट भी शामिल है।

(भाषा से इनपुट)

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.