मोदी नेता नहीं अभिनेता, इनसे अच्छा अमिताभ बच्चन होते प्रधानमंत्री : प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसी। प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी को अभिनेता बता दिया।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी नेता नहीं अभिनेता, इनसे अच्छा अमिताभ बच्चन होते प्रधानमंत्री : प्रियंका गांधी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसी। प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी को अभिनेता बता दिया।इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इससे अच्छा होता कि अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री के पद पर बैठा दिया जाता।

मिर्जापुर प्रत्याशी के पक्ष मे करने आई थी प्रचार

प्रियंका गांधी मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी के पक्ष में रैली करने आई थी। रैली के दौरान सभा के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'मोदी जी, नेता नहीं अभिनेता हैं। आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को अपना पीएम बना दिया है। इससे बेहतर होता कि आप अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते, करना तो किसी को कुछ नहीं था आप लोगों के लिए।'

प्रियंका की रैली में दिखे राजभर पार्टी के समर्थक

प्रियंका गांधी के रैली में एक और वाकया देखने को मिला। जिसने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। प्रियंका की रैली में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के समर्थकों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिली ।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी- मोदी से बढ़कर कायर और कमज़ोर प्रधानमंत्री मैंने नहीं देखा

ये भी देखिए : कांग्रेस तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी, राहुल गांधी पीएम बनेंगे: भूपेश बघेल



     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.