मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, अब 15 जुलाई तक होगी प्याज की खरीद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, अब 15 जुलाई तक होगी प्याज की खरीदमध्य प्रदेश सरकार 

भोपाल। किसानों की प्याज खरीदी के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मंडियों में बम्पर आवक को देखते हुए सरकार ने किसानों को राहत दी है। अब 15 जुलाई तक किसान अपनी प्याज समर्थन मूल्य आठ रुपए किलों में बेच सकेंगे।

ये भी पढ़ें- जाट आरक्षण आंदोलन: आगरा-जयपुर रेलवे ट्रैक पर हुक्का-पकौड़ी के साथ जुटे जाट नेता, भरतपुर आज बंद

सरकार ने पहले प्याज खरीदी की अंतिम समय सीमा 30 जून दी थी। प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों बड़ी तादाद में प्याज पहुंच रहा है। कई जगह खरीदी नहीं हो पाने के कारण प्याज खुले में पड़ा हुआ है। वहीं बारिश के मौसम के चलते बड़ी मात्रा में प्याज भीग रही है | भण्डारण की व्यवस्था न होने पाने के कारण करोड़ों का नुक्सान सरकार को हो रह है| वहीं किसान भी दो-दो तीन-तीन दिनों तक प्याज बेचने के लिए तुलाई केंद्र पर लाइन लगाए खड़े हुए हैं|


दूसरी ओर यह समय खेत में बोवनी का है जिसके चलते बोवनी लेट हो रही है| इन्हीं समस्याओं के चलते सरकार ने समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के तारीख बढ़ा दी है। सीएम ने कहा प्रदेश में प्याज़ खरीदी की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। कृषक बंधु किसी भी समस्या के निराकरण हेतु दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सरकार को हुआ करोड़ों का नुकसान...

भण्डारण की व्यवस्था न होने पाने के कारण करोड़ों का नुकसान सरकार को हो रहा है। वहीं किसान भी दो-दो तीन-तीन दिनों तक प्याज बेचने के लिए तुलाई केंद्र पर लाइन लगाए खड़े हुए हैं। दूसरी ओर यह समय खेत में बोवनी का है जिसके चलते बोवनी लेट हो रही है। इन्हीं समस्याओं के चलते सरकार ने समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के तारीख बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- वाह ! जिन्हें बचाने के चक्कर में 6 महीने कोमा में रहे, जिंदा लौट तो गरीब बच्चों के नाम कर दी जिंदगी

सीएम ने किया ट्वीट...

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है और कहा है "हमने मध्यप्रदेश में प्याज़ खरीदी की तारीख 15 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा अन्य उत्पादों की खरीदी 31 जुलाई तक होगी।" सीएम ने कहा प्रदेश में प्याज़ खरीदी की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.