मुंबई के एकलौते सफेद बाघ बाजीराव की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई के एकलौते सफेद बाघ बाजीराव की मौतसाभार: इंटरनेट

मुंबई। मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में रखे गये अंतिम सफेद बाघ बाजीराव की मौत हो गयी । उसकी उम्र 18 साल थी।

एसजीएनपी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि बाघ ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। इसमें बताया गया कि बाजीराव पिछले चार साल से गंभीर एंकीलोसिस रोग से पीड़ित था। वह पिछले दस दिनों से चलने फिरने में असमर्थ था और शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- रेनू और किशन: मरने के लिए छोड़ दी गई बाघिन को मिली नई ज़िदगी और एक नया दोस्त

इसमें बताया गया कि एसजीएनपी में रहने वाले रेणुका और सिद्वार्थ नाम के सफेद बाघ उसके माता पिता थे और 2001 में बाजीराव का जन्म हुआ था। वह उद्यान में जीवित बचा अंतिम सफेद बाघ था। बयान में बताया गया कि एसजीएनपी की विशेषज्ञ सलाहकार समिति ने बाजीराव का निरीक्षण किया था और उसकी बढ़ती उम्र के अनुसार इलाज का सुझाव दिया था।

इसमें बताया गया कि मुंबई पशु चिकित्सा कालेज (बीवीसी) के पैथोलाजी विभाग द्वारा बाजीराव का पोस्टमार्टम कराया गया था और अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा थी। बाद में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें- 11 महीने में 85 बाघों की मौत, कहीं बाघों के लिए कब्रगाह न बन जाए भारत

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.