महाराष्ट्र: अब किसी भी समय करिये शापिंग, 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र: अब किसी भी समय करिये शापिंग, 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानेंसाभार: इंटरनेट।

अब आपका जिस वक्त शापिंग करने का मन करे आप कर सकते हैं चाहे दिन हो या रात किसी भी समय। पूरे महाराष्ट्र राज्य में दुकानें अब 24 घंटे खुलेंगी। ये नियम आज से शुरू हो गया है। इसके लिये कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाएगी। बतादें अभी तक इस नियम को केवल मुंबई शहर में ही लागू किया गया था। लेकिन अब पूरे महाराष्ट्र में इसे लागू कर दिया गया है। इस नियम के बाद महाराष्ट्र देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें।

राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि दुकानों के अलावा इसके दायरे में होटल, रेस्टोरेंट और मॉल भी आएंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी मिल सकेगी और कारोबारियों का बिजनेस भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- बिहार की इस लड़की को मिला 40 लाख का पैकेज, पिता चलाते हैं कपड़े की दुकान

ये दुकानें नहीं खुल पाएंगी

इस नए नियम के दायरे में बार, पब्स, वाइन शॉप और डिस्कोथेक नहीं आएंगे। यह पहले की तरह अपने तय नियमों के अनुसार खुलेंगे और बंद होंगे।

कारोबारियों को कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जो कारोबारी इस नोटिफिकेशन के तहत 24 घंटे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलना चाहेंगे, उनको लाइसेंस लेने के बजाए केवल अथॉरिटी के पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि उन लोगों को लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा जिनके यहां 10 से कम कर्मचारी या फिर वो घर से अथवा ऑनलाइन काम करते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.